पीएनबी मंडल कार्यालय उत्तर 24 परगना ने किया ‘खेल उत्सव 2025-26’ का भव्य आयोजन

पीएनबी मंडल कार्यालय उत्तर 24 परगना द्वारा न्यू बैरकपुर में ‘खेल उत्सव 2025-26’ का भव्य आयोजन, जिसमें बैंक कर्मियों ने खेल, एकता और स्वास्थ्य का उत्सव मनाया।

Jan 11, 2026 - 20:21
Jan 11, 2026 - 20:22
 0
पीएनबी मंडल कार्यालय उत्तर 24 परगना ने किया ‘खेल उत्सव 2025-26’ का भव्य आयोजन
पीएनबी मंडल कार्यालय उत्तर 24 परगना ने किया ‘खेल उत्सव 2025-26’

कोलकाता, 11 जनवरी। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मंडल कार्यालय उत्तर 24 परगना की ओर से शनिवार को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र कॉलेज, न्यू बैरकपुर के खेल प्रांगण में ‘खेल उत्सव 2025-26’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बैंक एवं इसके अधीनस्थ कार्यालयों के स्टाफ सदस्यों के बीच खेलों के प्रति रुचि, स्वास्थ्य जागरूकता तथा आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें मंडल प्रमुख पंकज कुमार, वरिष्ठ अधिकारीगण, खिलाड़ीगण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। खेल उत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज एवं एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

महिला स्टाफ सदस्यों के लिए विशेष खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिन्हें प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहा। सभी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

आयोजन का एक विशेष आकर्षण तब देखने को मिला जब सभी स्टाफ सदस्यों ने मानव शृंखला बनाकर पीएनबी के प्रतीक चिह्न का निर्माण किया, जिसे ड्रोन कैमरे के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया। यह दृश्य न केवल अनुशासन और एकता का प्रतीक बना, बल्कि आयोजन की यादगार पहचान भी बन गया।

खेल प्रतियोगिताओं के दौरान दर्शकों में भी खास उत्साह देखने को मिला। सहयोगी कर्मचारियों द्वारा खिलाड़ियों का निरंतर उत्साहवर्धन किए जाने से पूरे परिसर में सकारात्मक और ऊर्जावान वातावरण बना रहा।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अपने संबोधन में मंडल प्रमुख  पंकज कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ टीम भावना और स्वस्थ कार्य संस्कृति को भी सुदृढ़ करते हैं।

‘खेल उत्सव 2025-26’ पीएनबी के लिए न केवल एक खेल आयोजन रहा, बल्कि यह सकारात्मक सोच, सामूहिकता और संस्थागत एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण भी सिद्ध हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

मंगल पाण्डेय मंगल पाण्डेय, पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार में दर्शन स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र हैं।