सामाजिक-पर्यावरणीय जागरूकता नाटक और एल्युमनी समारोह का सफल आयोजन

विद्यासागर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग ने धारीमल गाँव में सामाजिक-पर्यावरणीय जागरूकता नाटक का मंचन और विभागीय परिसर में एल्युमनी समारोह आयोजित कर शिक्षा, समाज और संवेदना के मजबूत संबंध को रेखांकित किया।

Dec 23, 2025 - 23:07
Dec 23, 2025 - 23:08
 0
सामाजिक-पर्यावरणीय जागरूकता नाटक और एल्युमनी समारोह का सफल आयोजन
मंच पर उपस्थित विद्वत-जन

मिदनापुर। 22–23 दिसंबर। विद्यासागर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों को केंद्र में रखते हुए एक प्रेरक पहल की गई। कलाईकुंडा क्षेत्र के धारीमल गाँव में विभागीय छात्रों द्वारा जागरूकता नाटक का मंचन किया गया, जिसमें ग्रामीण समाज को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक चेतना का संदेश दिया गया।

इस नाटक में मौली मुखर्जी, बिट्टी कौर, नेहा गुप्ता, माही साव, अदिति शर्मा, रंभा कुमारी, इंदु शर्मा, निसार अहमद, सलोनी शर्मा, काजल ठाकुर, शबाना खातून, अर्जुन शर्की, पिंकी बहादुर, उषा कुमारी दूबे, प्रिंसु ठाकुर और प्रियांशु ठाकुर ने प्रभावशाली भूमिकाएँ निभाईं। नाटक का निर्देशन सुषमा कुमारी ने किया, जिन्होंने प्रस्तुति को संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ सशक्त रूप दिया।

इसी क्रम में हिंदी विभाग परिसर में छात्र पुनर्मिलन (एल्युमनी) समारोह का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिंदी विश्वविद्यालय के प्रथम माननीय कुलपति प्रो. दामोदर मिश्र ने पूर्व छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य जीवन-यात्रा को अर्थपूर्ण बनाना है। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार प्रसाद ने कहा कि छात्र पुनर्मिलन समारोह केवल स्मृतियों का मिलन नहीं, बल्कि वर्तमान से जुड़कर भविष्य को दिशा देने का सशक्त मंच है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय जायसवाल ने इसे स्मृतियों के साथ वर्तमान को जीते हुए भविष्य को सुंदर बनाने का सपना” बताया। स्वागत वक्तव्य में एल्युमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय रबानी ने कहा कि यह आयोजन विभाग की सक्रियता और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने पूर्व छात्रों से अपने जूनियर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन का आह्वान किया। हिंदी विभाग के प्रथम बैच के छात्र राकेश चौबे ने कहा कि इस पुनर्मिलन समारोह में भाग लेकर कक्षा की अनेक अनुभूतियाँ पुनर्जीवित हो उठीं और ऐसे आयोजनों के लिए विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों को बधाई दी।

इस अवसर पर एल्युमनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रभास सिंह, डॉ. श्रीकांत द्विवेदी, डॉ. रीता जायसवाल, प्रो. सीमा शाह, रेणु सिन्हा, प्रो. विशाल कुमार साव, प्रो. पूजा कुमारी साव, अन्नू तिवारी, मोनू यादव, अपर्णा कुमारी, सृष्टि गोस्वामी, लक्ष्मी यादव, संजना गुप्ता, प्रिया गुप्ता, बेबी सोनार, राहुल पंडित, डॉ. प्रियंका गुप्ता, राधिका, पूजा मिश्रा, प्रसन्ना देवी सिंह, पी. बेबी, नेहा चटर्जी, मुस्कान कुमारी, निकिता प्रसाद सहित विभाग के अनेक पूर्व शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

न्यूज डेस्क जगाना हमारा लक्ष्य है, जागना आपका कर्तव्य